Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeMotivation

ज़रा सी जुदा सी बात महिला लेखकों की रचनाओं के साथ

by 2974shikhat June 10, 2019
by 2974shikhat June 10, 2019

Image Source : Google Free

लेखकों की रचनाओं को पढ़ते- पढ़ते….

दिमाग मे समा गई, सीधी सादी सी बात…..

महिला लेखकों की रचनाएँ

होती है न ज़रा सी जुदा ….

लिखने की विषयवस्तु ! तमाम बातों से

जुड़ी होती हैं ….

परिवार और समाज के बीच से शुभचिंतक

सलाह मशवरा देते जाते हैं ….

व्यस्तता वाली दिनचर्या के बीच मे….

महिला लेखकों का, उत्साह वर्धन करते जाते हैं….

घर गृहस्थी के जरूरी कामधाम

बच्चों का पालन पोषण महत्वपूर्ण सी है बात….

अनेक जिम्मेदारियों के साथ

कैसे हो सकती है,महिला लेखक सफल ?

आधुनिक तकनीकि के माध्यम से …

कैसे कर सकती है, ‘स्व सुधार’ के साथ

लेखन को बेहतर ?

देश और काल की जरूरत के मुताबिक

तकनीकि ज्ञान जरूरी होता है ….

आज का युवा और किशोर वर्ग, इसी ज्ञान से सुलझता….

तो लेखक वर्ग इसी मे, उलझता सा दिखता है ….

सलाह मशवरे सोशल मीडिया के पास जाकर

विश्राम करते हैं ….

उनकी उपयोगिता की बात को

बार बार करते हैं….

लेखकों को लेखन की गुणवत्ता के साथ…

सोशल मीडिया के साथ भी

सामंजस्य बिठाना पड़ता है…..

जरूरी मुद्दो को, कागज पर उतारना पड़ता है….

हम भी इसी तरह के सलाह मशवरे के बीच मे….

विचारों की श्रृंखला के साथ,जुड़ रहे थे…

कड़ाही मे सब्जी,कुकर मे दाल,पतीले मे चावल के साथ …

चकले पर रोटी को ,उसका सही आकार दे रहे थे….

दिमाग ! सोशल मीडिया, आधुनिक तकनीकि के साथ-साथ….

खाने के स्वाद को, बरकरार रखने की बात पर केंद्रित था…..

इन्हीं के बीच मे समय समय पर कलम !

कागज पर सरक रही थी ….

रसोई मे खाना पकाते पकाते ..,.

विचारों मे कहीं रास्ते थे,कहीं अंधड़ था ,…

कहीं शांत व शीतल सा सरोवर था …

कभी कोई कविता फिसल रही थी …

कहीं शायरी की पंक्तियाँ निकल रही थीं …

अचानक से विचारों मे, उथल पुथल सी मच गई …..

कविता और शायरी को पीछे हटा कहानी !

बीच मे ही निकल गई ….

एकाग्र मस्तिष्क के साथ, ‘घ्राण इंद्रियाँ‘ सक्रिय लगी…..

दाल और सब्जी के जलने की बात

सामने दिखी….

कविता,शायरी,कहानी के साथ…

खाने के स्वाद के बिगड़ने की बात भी

दिमाग मे समा गई ….

कहानी लेखन अपनी अंतिम पंक्ति के साथ

कागज पर दिख रहा था….

इसी बीच दिमाग मे धड़धड़ाता हुआ लेख !

विषय के साथ प्रवेश कर रहा था…..

कहानी लेखन समाप्त होते ही लेख !

कागज पर उतरने के लिए बेसब्र लग रहा था….

हमने विचारों से बाहर निकलकर…

आराम करने की ठानी…

दिमाग और मन की अब, कुछ समय के लिए

नही चलेगी मनमानी ….

घर की जरूरत के तमाम काम

सामने दिख रहे थे….

बोलने लगे ,जब आप अपने लेखन के साथ होती हैं….

जरूरी कामों को बीच मे ही लटका देती हैं…

मै सोचने लगी अधिकांशतौर पर….

महिला लेखकों की रचनायें कभी तो…

दैनिक जीवन की आपाधापी के बीच से निकलती हैं…

कभी सुकून के पलों से निकलती हैं…

इसीलिए शायद ! भांति-भांति की जिम्मेदारियों को निभाती हुई

महिला लेखकों की रचनायें ! ज़रा सी जुदा सी होती हैं….

AdaptationDutyEncouragementHard workHuman behaviorinspirationKitchenLearning and teachingPen and paperStruggleSuccessThoughtsWill powerWomen writer
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात
next post
रेगुलेटर या नियंत्रक!

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

HAPPY NEW YEAR सुस्वागतम नववर्ष

January 10, 2023

ठहरो बच्चू जी

August 5, 2022

कथा सब्जियों और पोषण की अंदाज जुदा सा

April 21, 2022

मान मनुहार और तक़रार

March 31, 2022

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024
  • बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

    December 13, 2023

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India