Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

लीची का पेड़

by 2974shikhat June 18, 2025
by 2974shikhat June 18, 2025

गर्मियों के मौसम के फल ज्यादातर ठंडी तासीर का गुण रखते हैं। तरबूज ,खरबूज ,आम ,लीची सभी औषधीय गुणों से भरपूर एवं रस से भरे होने के कारण, शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में भी सहयोगी होते हैं। तपती हुई दुपहरी में रेफ्रिजरेटर में रखे इन रंग – बिरंगे फलों को देखकर आँखें भी तृप्त हो जाती हैं।

मीठे और रसीले फलों की श्रेणी में आनेवाले फलों के राजा आम के साथ -साथ, फलों के ठेलों पर इन दिनों लीची भी नज़र आती है। फ्रिज से निकालकर प्लेट में लिए हुए लीची के फलों को देखते ही ,मुझे अपने घर का लीची का पेड़ याद आ गया।

वास्तव में कितने साल बीत गये ,इन २०-२५ सालों में अच्छा – खासा बड़ा हो गया है लीची का पेड़। पहले उसका मुख्य तना अपनी छोटी -छोटी शाखाओं को इधर -उधर फैला कर रखता था। पेड़ की छांव और उसपर मंडराती हुई चिड़ियों और तितलियों को देखकर, हमेशा यह सवाल दिमाग में आता था , कब फल आयेंगें इस लीची के पेड़ पर ?

धीरे -धीरे छोटे शहरों से महानगरों की तरफ पलायन हो गया और लीची का पेड़ पुराने घर में छूट गया। उसकी चमकीली हरी रंग की पत्तियों के बीच में से छन छन कर आती हुई धूप सर्दी के मौसम में गुनगुना सा अहसास करा जाती थी।
घर के बड़े बुजुर्गों के लिए लीची के पेड़ से गिरी हुई पत्तियों को समेटना ,साफ़ सफाई करवाना भी रोजमर्रा के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक होता था।
अकेले में लीची के पेड़ को देखकर मेरी बुदबुदाहट बढ़ जाती थी ,इतने सालों से देख रही हूँ एक फल तो इस पेड़ पर नज़र आते नहीं ,बस ये पेड़ भी अपनी सेवा ही करवाता रहता है। बड़े होने के साथ उस पेड़ ने अपनी शाखाओं को चारों दिशाओं में फैलाना शुरू कर दिया।

कमरे की खिड़की की जाली को छूती हुई उसकी शाखाएं ,ऐसा लगता था नटखटपन में भीतर प्रवेश करना चाह रही हों। ऐसे समय में एक बार फिर से लीची के पेड़ की छटाई हो जाया करती थी। जीवन का सत्य तो यही है कि अचल संपत्ति ,पेड़ पौधे सब अपनी जगह रह जाते हैं। घर में रहने वाले लोगों का बेहतर कि चाह में ,पलायन होता रहा है और होता रहेगा।

घर में बड़े बुजुर्ग अब नहीं रहे ,पेड़ पौधों का अस्तित्व अभी भी वैसे ही है। घर का दरवाजा खोलते ही भीतर सन्नाटा पसरा दिखता है ,पेड़ पौधों के ऊपर चहल पहल बढ़ गयी है। गिलहरियों और तरह तरह की चिड़ियों का पेड़ों के ऊपर बसेरा है। लीची का पेड़ अब हमारे घर की सीमा से निकालकर पड़ोसियों के घर तक अपनी शाखाओं को फैलाया हुआ है।

साफ़ सफाई के इरादे से पेड़ की छटाई करते समय पड़ोसियों ने विनम्र निवेदन किया कि,हमारी तरफ कि शाखाओं को मत कटवाइयेगा। आपकी लीची के पेड़ के फल बहुत स्वादिष्ट होते हैं और बहुत संख्या में आते हैं। हमे तो लीची के लिए बाजार के ऊपर निर्भर भी नहीं होना पड़ता।

यह सुनकर मै कुछ पलों के लिए शांत खड़ी रह गयी और खुद से ही सवाल पूछने लगी ,फलने लगा लीची का पेड़ ? हमे पता ही नहीं चला। माँ पिताजी इसके फलों का इंतज़ार करते हुए अपनी अंतिम यात्रा पर चले गये। कुछ बेहतर के लिए हम सभी का यहाँ से पलायन होता रहा।

ज़रा सा आगे बढ़ी तो देखा नारंगी का पेड़ अपने फलों के साथ खिलखिला रहा था ,गुड़हल के फूल इतने कि अपनी उपस्थिति से पत्तियों को भी छुपा रहे थे। आम अमरुद सब पर फल दिख रहे थे, लेकिन घर में चहल पहल का अभाव था।

अपनी जमा पूँजी खर्च करके बनाई हुई अट्टालिकायें खड़ी रह जाती हैं ,पेड़ पौधे जमीन के भीतर से जल और पोषण ले लेते हैं। ऐसा लगता है मानों कह रहे हों ,हमे तो नहीं है अब देखभाल कि जरूरत आपको पता है न प्रकृति का क्रम ! भावुक ह्रदय और शांत दिमाग से एक बार फिर से लीची के पेड़ को निहारने लगी ,जीवन का सत्य सामने था।

DutyExpressioninspirationLitchi Treesummer fruitsthe truth of lifeThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
कथा महाशिवरात्रि की

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (136)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (185)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India