Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

रास्तों का साथ ढेर सारी बात

by 2974shikhat March 6, 2018
by 2974shikhat March 6, 2018

Travel

भागते हुए रास्ते भी बड़े अजीब से होते हैं…पैदल चलिए या हो किसी वाहन का साथ…या हो आरामतलबी के अंदाज के साथ टहलता घूमता हुआ इंसान….

ये रास्ते भी साथी बन जाते हैं….पैदल चलता हुआ इंसान ज़रा सा सावधानी पूर्वक कदम बढ़ाते हुए भीड़ भाड़ के बीच में अपनी सैर को पूरा करता है…..

वहीं जब हो किसी न किसी वाहन का साथ….. स्टेयरिंग व्हील पर न हो खुद का हाथ…. तब रास्ते सच्चा साथ निभाते दिखते हैं …. बिना शब्दों के ही बातें करने लगते हैं….

तमाम तरह की गाड़ियां सड़कों पर डोलती हैं…..तरह तरह के स्वरों को कानों में घोलती हैं…..

टायरों का आकार,प्रकार और संख्या गाड़ियों के बारे में और उसकी उपयोगिता के बारे में बिना बोले ही जुबां खोल जाती है…..

कहीं कोई गाड़ी अपनी लंबी चौड़ी भीमकाय काया लेकर ट्रक, ट्रेलर या बस कहलाती है तो कोई गाड़ी दैनिक जरूरतों के मद्देनजर या शौक पूरा करने के इरादे से रास्तों पर भागती हुई दिख जाती है……..

किसी गाड़ी ने नज़ाकत के साथ अपनी गति को ज़रा सा बढ़ाया…. तो कहीं से बेफिक्री से चलती हुई गाड़ी ने अपने को आगे निकालने के चक्कर में जोर से हार्न बजाया ….

नन्हे पौधे खिलखिलाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर बातें करते हुए दिखते हैं…. वहीं रास्तों के दोनों तरफ खड़े वृक्ष शांत और विचार मग्न होकर सड़कों पर होने वाली भागमभाग के कारण लंबी लंबी सांसे भरते दिखते हैं……

Travel

तेजी से भागती हुई गाड़ी के साथ दिन की रोशनी में सूरज आकाश में होते हुए भी साथ साथ चलता दिखता है…. वहीं रात की रोशनी में सफर करने पर चांद साथ में दौड़ता भागता दिखता है…..

Travel

ऐसा लगता है मानो आकाश हमारे वाहनों से प्रतिद्वंदिता कर रहा हो …..कार, बस, ट्रेन,हवाईजहाज की खिड़कियों से दिखते हुए नज़ारों के अनुसार….. धक्का मार मार कर सूर्य और चंद्रमा को हमारे वाहनों से आगे कर रहा हो…..

देखते ही देखते बादलों को जोश आ जाता है…. दिन में सूरज और रात को चंद्रमा को छुपाने की कोशिश में बादल दौड़ते भागते नजर आते हैं…… अचानक से बादलों के बीच में हवाई जहाज नज़र आता है….

सूर्यास्त के समय की लालिमा के बीच में आकाश में उड़ते हुए ये शांत और सौम्य नज़र आते हैं….. ऐसा लगता है मानो बादलों के बीच में तैर रहे हों सूरज के पास पहुंच कर अपने मुंह से शब्दों का पिटारा खोल रहे हों…..

Travel

सफर के दौरान बाजार की चहल-पहल नजर आती है….दिन की रोशनी में बाजारों की रौनक अलग और रात में चमचमाती हुई नकली रोशनी में अलग नजर आती है….कोलाहल इन बाजारों के बीच में सुनाई पड़ता है…. कहीं सामान की उठा-पटक तो कहीं व्यक्ति मोलभाव करता हुआ दिखता है…..

रास्तों पर मिलते हैं अगर,कृत्रिम रूप से सजाये संवारे हुए फव्वारे या झरने तो अचानक से विचारों का क्रम परिवर्तित हो जाता है……बहता हुआ जल मन को शांत करता है… ऐसा लगता है मानो कह रहा हो …..जल के बहाव में जीवन को देख लो……. जीवन जल के जैसा ही तो होता है ठहरा हुआ जल शांत सा लगता है…..

पानी का फव्वारा हो या हो जलप्रपात सजीव सा दिखता है…..मन में उत्साह और उमंग को भरता है……

गाड़ी की खिड़की से आकाश को देखा तो सूरज बादलों के पीछे अपने को छिपा रहा था….. पक्षियों का झुण्ड अपने पंखों को फैलाकर अपने अपने ठिकानों पर वापस आ रहा था…यात्रा सिर्फ मनुष्यों की ही नहीं परिंदों की भी चल रही थी …..

Travel

अंतर सिर्फ इतना था कि मनुष्य वाहनों की गति के साथ भाग रहा था….. परिंदे अपने पंखों के दम पर यात्रा पूरी करने की कोशिश उत्साह के साथ कर रहे थे…..

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

Feeling of positivitynatureTravel
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
सकारात्मक सोच की छाप पारंपरिक त्यौहार
next post
तुलसी, गुणों की खान

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

Train Today to Reap Tomorrow March 7, 2018 - 3:43 am

Nice and the best part Birds does not require Visa or passport to travel.

Mrs. Vachaal March 7, 2018 - 7:17 am

Thanks😊….सच में प्रकृति भी बड़ी अजीब है ..जहां वीसा और पासपोर्ट जैसी चीजें पक्षियों को यात्रा करने से रोक नही सकती😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India