Daily LifePoems चश्मों के पीछे मासूम आँखें by 2974shikhat August 22, 2017 by 2974shikhat August 22, 2017 Image Source : Google Free August 22, 2017 नन्हे-नन्हे बच्चे बेहाल … चश्मों की दुकानों पर देखो लगी हुई है लंबी-लंबी कतार.. कोई बच्चा अपनी माँ की गोदी मे लटका… किसी ने अपने चश्मे को खिलौना समझकर ऊँचाई से पटका.. किसी ने अपने पांव पर अभी तो शुरू किया था चलना तो किसी ने दौड़ना… लेकिन चश्मों की दुकान पर बड़ों के साथ बचपन भी प्रतिस्पर्धा करता हुआ दिखा…. चारों तरफ बहुत सारा प्रदूषण… घर पर इन्टरनेट से चलने वाली चीजों का अतिक्रमण… स्कूल के बाहर खड़े होने पर…. कम ही बच्चे बिना चश्मे के दिखते… सारे चश्मे वाले बच्चे एक समान ही दिखते… बच्चों के डाक्टर के साथ-साथ… आँखों के डाक्टरों की दुकान भी जोरों से चल पड़ी…. माँ बाप के चेहरों पर चिंता की गहरी लकीर पड़ी … आँखों से ही तो होता है.. भावों का आदान-प्रदान.. आँखें होती हैं ईश्वर का दिया हुआ खूबसूरत वरदान…. चश्मों के पीछे से बच्चों की मासूम सी आँखें झाँकती… ज़रा सा मुस्कुरा कर कहती … इतने प्रदूषण और गैजेट्स की भीड़ मे… क्या सुनायें आपको अपनी आपबीती… इन्द्रधनुष के समान रंग बिरंगे चश्मे … चारों तरफ दिखाई देते… रंग बिरंगे चश्मों के फ्रेम देखकर … बच्चों के मन जोर से मचलते… बाल सुलभ स्वभाव.. आँखों की कमी को भूलकर… चश्मों की सुन्दरता मे खो जाता…. अलग-अलग तरह के चश्मों को लगाकर… अपने आप पर इठलाता… आ ही गये आखिर हमे… बचपन के मेले के दिन याद… जब रंग बिरंगे चश्मों के लिए… मचाते थे उत्पात…. जीवन की आपाधापी या प्रदूषण की अधिकता.. पता नही किस बात की मिलती है बच्चों को सजा.. मासूम सी आँखें… चश्मों के पीछे छुप जाती …. माँ बाप की आँखों मे…. आत्मग्लानि के भाव छलका जाती … Bad Effect of Electronic Devices on KidschildhoodSpectacle 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail 2974shikhat previous post बातों का पिटारा next post बूँदों की रेलमपेल You may also like अमरूद का वो पेड़ April 30, 2026 और कुहासा बह गया February 24, 2026 पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र October 14, 2025 हे माँ October 2, 2025 लीची का पेड़ June 18, 2025 माँ अब नही रहीं February 13, 2025 सैरऔर चिर परिचित चेहरे February 4, 2025 बदलेगा क्या हमारा शहर ? January 23, 2025 पुस्तकालय August 10, 2024 बातें गुलाबी जाड़ा के साथ December 13, 2023