Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

स्वास्थय के साथ प्रकृति,और प्रकृति के साथ वनस्पतियां

by 2974shikhat May 22, 2018
by 2974shikhat May 22, 2018

Health and nutrition

विकास का प्रभाव रोज के जीवन के हर क्षण में दिखता है……

जाने अनजाने में ही छोटी छोटी बातें, जो जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण होती हैं…उनको पीछे छोड़कर चलता रहता है……

अगर जीवन से जुड़ी हुई मामुली सी दिखने वाली चीजों को भी ध्यान से देखो तो… अचानक से कलम चल पड़ती है….

विषय वस्तु के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नही पड़ती…

रसोई बीच में ही खड़ी होती है….

पर्यावरण और समाज के ऊपर ,वनस्पतियों और खाने पीने की चीजों का प्रभाव पड़ता है…

Health and nutrition

समय की कमी, आरामतलबी और किसी भी कीमत पर आवश्यकता की पूर्ति…, रसोई पर भी अपना असर डालती दिखती है…..

आपाधापी के आज के दौर में ,प्रकृति को जांचने और परखने का समय किसी के पास नही…..

रसोई में उपयोग में आने वाली लगभग-लगभग सभी चीज़ें वनस्पतियों की ही उपज होती हैं…

इन वनस्पतियों की पैदावार कितने परिश्रम और जतन से होती है…..

इस बात को नाक सिकोड़ कर खाने की प्लेट में… खाना बर्बाद करने वाला बच्चा और युवा समाज नहीं समझ पाता ……

उन्हें नही पता होता कि पकी हुई, दाल और सब्जी में पीले रंग को लाने वाली हल्दी ,जमीन के भीतर आराम फरमाती है…..

उन्हें नही पता होता कि प्याज,गाजर आलू और शलजम के पौधे, खाने के लिए उपयोगी भाग को जमीन के भीतर ही पोषित करते हैं…..

किताबी ज्ञान औपचारिक परिचय वनस्पतियों से कराता है…..

लेकिन शायद भावनात्मक रूप से वनस्पतियों से जुड़ नहीं पाते इसलिए शायद खाने की चीजों को बर्बाद करते हुए नज़र आते हैं…..

सुविधा के मद्देनजर होम डिलीवरी से सब्जियां, बकायदा साफ की हुई, और कटी हुई आंखों के सामने दिखती है…..

जिनको सिर्फ पकाकर खाना ही एकमात्र उद्देश्य रहता है…

अगर दालों की बात करो तो उनके वास्तविक नाम की जगह, काली दाल,पीली दाल,सफेद दाल का संबोधन होता है…..

Health and nutrition

कार्मशियल खेती को अपनाने वाले एक किसान के खेत में, जब सूरजमुखी के फूलों को देखने का अवसर मिला तो, पीले रंग के फूल खिलखिलाते हुए नज़र आ रहे थे…..

सूरज की रोशनी की तरफ धीरे धीरे मुड़ते जा रहे थे….

प्रकृति के इन अनमोल तोहफों को प्रत्यक्ष रूप से देखना बहुत सुखद होता है…

बिजली के लट्टुओं के समान लटके हुए लाल लाल टमाटर, और मिर्च छोटे छोटे पौधों को ढंके हुए नज़र आते हैं……

Health and nutrition

बचपन में तरह तरह की दालों और साबुत मसालों के साथ अलग-अलग की आकृतियां बनाना…..

भिण्डी के टुकड़ों में रंगों के उपयोग से पेंटिंग करना जैसे काम भी बच्चों को वनस्पतियों और जमीन से जोड़ते थे…..

धान के खेतों से जब नन्हें नन्हें पौधों को अलग जमीन पर रोपा जाता है…..

तब उस पौधे का खुद का संघर्ष ही उसे बड़ा कर पाता है…

सोने सा रंग बिखेरती गेहूं की फसल, और बसंती रंग छिटकाती सरसों की फसल हो सब रसोई के भीतर ही तो नज़र आती है….

सब्जियों के अलग-अलग आकार और रंग अपनी तरफ आकर्षित करते हैं……

रंगों को और आकारों को पहचानने का खेल, वनस्पतियों के साथ प्रकृति के बीच में भी हो सकता है…..

Health and nutrition

सब्जियों के खेतों में अपने मोटापे से त्रस्त कद्दू ऐसा लगता है मानो अपने वजन कम करने के उपाय सोचता विचारता नज़र आता है…..

बेल वाली सब्जियां जैसे सेम और तरोई अपने हाथों की सहायता से ऊंचाइयों पर पहुंच जाती है…..

पत्ता गोभी और प्याज पता नहीं क्यूं इतने सारे कपड़ों की परत ओढ़ कर सखी सहेली नज़र आती हैं…..

हरी हरी पत्तियों के साथ तरह-तरह के साग और धनिया पुदीना अपना महत्व आयरन की जरूरत के मुताबिक बताते जाते हैं…..

Health and nutrition

बच्चों और युवाओं को “पपाय द सेलर मैन”जैसे कार्टून सीरियल के जरिए ही पालक की अहमियत बताते हैं…..

वर्तमान में तकनीकी और भागादौड़ी के इस दौड़ में…..

मुंह से वाक्य न निकाल पाने वाला बच्चा भी, मोबाइल के गेम और अप्रत्यक्ष रूप से तकनीकी को समझने की उधेड़बुन में लगा दिख जाता है…..

ऐसा नही कि बच्चों में प्रकृति से भावनात्मक लगाव में जिज्ञासा या हुनर की कमी है…..

सच बात तो यह है कि यह उनके अभिवावकों की सबसे बड़ी कमी है…..

बच्चों के अंदर सृजनात्मकता को अगर विकसित करना है, तो वनस्पतियों के साथ प्रकृति के बीच में उनका अभिवावकों के साथ जाना तो बनता है…..

Health and nutrition

बदलता हुआ समय इस बात को अपनी बुलंद आवाज में कहता है…

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

EncouragementEnvironmentExpressionFood and happinessfood and nutritionFruits and vegetablesHealth and nutritionHealthy lifestyleMotivationnature
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
समाज पर असर डालती कहानियों की वृहत दुनिया
next post
सकारात्मक सोच और जीवन का सफर

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

Manisha Kumari May 23, 2018 - 2:21 pm

Thanks for reminding me of kitchen garden of my paternal home, which enriched me with some of finest experience of life.

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India