Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

यात्रा और जीवन

by 2974shikhat February 22, 2018
by 2974shikhat February 22, 2018

Travel

यात्रा,भ्रमण,सैर और सफर…..

ये सभी शब्द अलग-अलग वर्णों से

मिलकर बने होते हैं…..

मतलब इन सभी के घूम फिर कर के

एक ही निकलते हैं…..

इन शब्दों को सुनकर दिमाग भी

यात्रा पर निकल जाता है….

Travel

विचारों के जरिए ही यात्रा करता हुआ

नज़र आता है…

इंसान की जिज्ञासु प्रवृत्ति ही शायद यात्रा

करने के लिए प्रेरित करती है…..

सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के मद्देनजर

भी यात्रा की जाती है…..

तो कहीं सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन ही यात्रा

का उद्देश्य होता है…..

कई लेखकों का हमेशा से यह मत रहा है कि

यात्रा केवल तफरीह के इरादे से ही नही होती…….

यात्रा व्यक्ति को जोड़ती है उस जगह से, जहां की

वह यात्रा कर रहा होता है…..

Travel

कहीं ज्ञान की भूख यात्री को यात्रा पर

खींच ले जाती है……

तो कहीं यात्रा की भूख यात्री को

तमाम धर्म ग्रंथों और भाषाओं के करीब

लेकर जाती है……

यात्रा को अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य

मानने वाले यात्रियों के कारण ही

तमाम मानव जातियां और सभ्यता अस्तित्व में आई…..

अस्तित्व में आने के बाद ही

समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाईं….

यात्रा ने कभी,कहीं इंसान को

इतना बदल डाला कि

व्यक्ति ने अपना देश और समाज

सभ्यता और संस्कृति को छोड़कर

दूसरे देश की संस्कृति को अपनाकर

अपना ठिकाना ही बदल डाला……

हर इंसान की यात्रा का उद्देश्य अलग

हर इंसान की यात्रा की पसंद अलग…..

किसी का इतिहास से होता है गहरा लगाव….

ऐसे लोगों का हमेशा से रहता है

अतीत की चीजों से गहरा जुड़ाव…

ऐतिहासिक इमारतें हों या शासक और सत्ता…

हर किसी के बारे में जानकारी जुटाना होता है मुद्दा…..

Travel

जितनी पुरानी वस्तु और स्थान….

उतना ही समृद्ध वहां का इतिहास….

किसी को प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई

जगहें अपनी तरफ खींचती हैं…..

Travel

किसी ने पैदल ही यात्रा करने की ठानी…..

तो किसी ने वाहनों या जानवरों की कर ली सवारी….

किसी को रोमांच के साथ यात्रा पसंद…..

तो कोई शांत भाव से प्रकृति में डूबता और उतराता……

अगर हम यात्रा के उद्देश्य की गहराई में उतरते हैं तो

यात्रा और आध्यात्म का घनिष्ठ रिश्ता समझ में आता है…..

इंसान का घुमक्कड़ स्वभाव ही यात्रा करने के लिए

प्रेरित करता है….

इसी आदत के कारण इंसान तमाम सभ्यताओं और

संस्कृतियों के करीब होता हैं……

Travel

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

Art and culturefeelings of positivityPhilosphy of lifeTravel
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
आराधना और संगीत
next post
कलम के साथ समाज

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India