Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

मेंहदी के गुणों के साथ,सजे हुए हाथ

by 2974shikhat March 12, 2018
by 2974shikhat March 12, 2018

Mehdi

हरियाली से भरपूर क्यारियों में घूमते हुए

अचानक से बाड़ की तरफ नज़र फिर गई……

बाड़ के रूप में लगी हुई झाड़ ज़रा सी

चिरपरिचित सी नज़र आयी….

सदाबहार झाड़ियों के रूप में हरी हरी

पत्तियां मुस्करा रही थीं…..

पास में खड़े होने पर अपनी भीन्हीं सी महक से

ही अपना नाम मेंहदी बता रही थी…..

Mehdi

छोटे-छोटे फूल भी पत्तियों के बीच में से नज़र आ रहे थे…..

वो भी पत्तियों के साथ मिलकर वातावरण को सुगंधित करते जा रहे थे……

झाड़ियों की खुशबू और मेंहदी रचे हुए हाथों ने

दिमाग को सोच और विचार करने पर मजबूर कर दिया……

कितना उपयोगी और गुणों से भरपूर यह पौधा होता है……

पत्ती ,फल ,फूल ,छाल सभी में औषधीय गुण भरपूर होता है……

सदाबहार झाड़ियां ज्यादातर बाड़ के रूप में लगायी जाती हैं……

औषधीय गुण होने के कारण श्रृंगार से लेकर स्वास्थ तक के उपयोग में आती हैं…..

सामान्य रूप से लोग मेंहदी को मुगलों की देन मानते हैं…..

मुगलों के लिए श्रृंगार के अलावा यह सजावट की वस्तु

एवम् औषधि का काम करती थी…..

भारतीय सभ्यता और संस्कृति की गहराई में उतरने पर

मेंहदी अपने अस्तित्व के बारे में बताती है……

पौराणिक कहानियों के माध्यम से मेंहदी हिन्दू धर्म के साथ भी

गहराई से जुड़ी नज़र आती है……

महिलाओं के सोलह श्रृंगार से भी जुड़ा है मेंहदी का नाम…..

मां काली के दुर्गा रूप से भी जुड़ा हुआ है मेंहदी का इतिहास…….

पौराणिक कहानी के अनुसार मां दुर्गा अपने महाकाली रुप में

Ma Durga

राक्षसों का विनाश करते समय रक्त में डूबी नज़र आ रही थी…..

अपने इस रौद्र रूप के कारण देवताओं के अंदर भी

भय को बढ़ा रही थीं……

भगवान शिव के द्वारा मां दुर्गा को उनके रौद्र रूप का

एहसास कराने पर…..

मां दुर्गा ने अपनी इच्छा शक्ति से देवी को प्रकट किया…..

मां दुर्गा के आदेश पर देवी ने मां के

हाथ और पैरों पर औषधि बन कर श्रृंगार किया…..

खुश होकर मां दुर्गा के वरदान स्वरूप मेंहदी ,महिलाओं के श्रृंगार

और औषधि के रूप में उपयोग में आने के लिए धरा पर आयी…..

एक बार फिर से यह बात सिद्ध हो गयी कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति से

वनस्पतियां कितनी गहराई से जुड़ी हैं……

पौराणिक कहानियों के अनुसार वनस्पतियों ने

वास्तव में देवी देवताओं के रूप धरे हैं…..

Mehdi

महिलाओं के रूप और सौंदर्य को बढ़ाने में मेंहदी अपनी जिम्मेदारी निभाती है….

शादी ब्याह,व्रत पर्व पर हाथों में सजी नज़र आती है……

नववधू हो या लड़कियां हर किसी को सजाती संवारती दिख जाती है…..

मेंहदी हमारी संस्कृति का अहम् हिस्सा है……

भारत की हर एक भाषा में गीतकारों और शायरों ने मेंहदी के ऊपर गीत,

ग़ज़ल और शायरी लिखा है……

माखनलाल चतुर्वेदी के अनुसार…….

“मेंहदी में तस्वीर खींच ली किसकी मधुर! हथेली पर

बेच न दो विश्वास सांस को,उस मुस्कान अधेली पर

मेंहदी में तस्वीर खींच ली किसकी मधुर हथेली पर”

‌

लगाने की शैली भारतीय हो, अरेबिक हो,इंडो अरेबिक, पाकिस्तानी

या हो मोरक्कन शैली में बनी हुई आकृति…..

खुशी, सौभाग्य और शुभ की बात बताती…..

Mehdi

बदलते हुए दौर में तो महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी

मेंहदी भा रही है……

हानिकारक प्रभाव के बिना बालों को भी रंगती जा रही है……

औषधीय गुणों से भरपूर मेंहदी ठंडी तासीर के कारण

बहुउपयोगी नज़र आ रही है…….

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

Feeling of positivityIndian society and cultureMedicinal plantMehdinature
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
सामाजिक शिष्टाचार का मौका और चाय का चौका
next post
बचपन की बात, गज़ब का आत्मविश्वास

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

Manisha Kumari March 15, 2018 - 2:34 pm

आपके इस पोस्ट को पढने के बाद, मेहंदी के कई नैसर्गिक गुणों का पता चला।धन्यवाद।

Mrs. Vachaal March 18, 2018 - 4:27 am

धन्यवाद 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India