Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

by 2974shikhat July 12, 2019
by 2974shikhat July 12, 2019

( चित्र pixabay से )

भारत वर्ष गर्वान्वित दिखा….

प्रजातंत्र सर्वोपरि दिखा…..

विशेषणों की भरमार दिखी…

सक्षम नेतृत्व की हुंकार सुनी….

किसी ने जलजला कहा….

कहीं सुनामी सुनाई पड़ा….

कहीं समंदर दिखा आशा से ज्यादा गहरा …..

राष्ट्रवाद का बोलबाला था….

नया इतिहास लिखा जाना था….

धन,संपत्ति, ऐश्वर्य, चाटुकारिता, वंशवाद

सब कुछ परे दिखा….

छिछली राजनीति, खोखले वादे,खोखले नारे

धराशायी दिख रहे थे….

नेतृत्व पर विश्वास की जमीं,फलती फूलती दिखी….

माँ भारती के साथ,प्रजातंत्र मुस्कुरा रहा था….

बड़बोलेपन पर ताला नज़र आ रहा था….

था यह,भारतीय राजनीति मे आया हुआ भूचाल….

जहाँ राष्ट्रवाद! धर्म, संप्रदाय,जाति की बात से ऊपर उठा…..

युवा मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का

सार्थक उपयोग किया था…..

कथनी और करनी मे समानता की बात

सर्वमान्य लग रही थी….

मतदाताओं को लुभाने की कोशिश के तहत

की जाने वाली राजनीति…..

अपनी पहचान खोती सी लग रही थी….

भारतीय मतदाताओं ने अपनी आँखों और दिमाग

पर बांधी हुई पट्टी को खोल डाला….

सारे विश्व को भारतीय जनमानस का चेहरा

विश्वास के साथ दिखाया….

धर्म की राजनीति….

जाति की राजनीति….

स्वार्थ की राजनीति…..

परनिंदा के साथ की जाने वाली राजनीति…..

बवंडर के साथ उड़ती दिखी….

नये भारत की….

स्वस्थ विचारधारा की….

सकारात्मक दृष्टिकोण की…

विजय पताका फहरी….

समझ मे आ रही थी….

भारतीय जनमानस को गूढ़ सी यह बात….

पारदर्शिता, कार्य के प्रति ईमानदारी….

स्वयं की जिम्मेदारी….

जमीन से जुड़ाव….

चाटुकारिता का अभाव….

ज़रा सा ‘मन की बात’करने का स्वभाव….

निश्चित रूप से संजीवनी बूटी का काम करता है…

देशभक्त एवम्, स्वार्थ से परे रहने वाले इंसान को….

लोकतंत्र ! विश्वास के साथ

बार बार चुनता है…..

AdaptationBraveryconsciousnessConversationDutyExpressionfaithGrowthHard workIndian politics
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
यात्रा, शब्दों का तानाबाना
next post
गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून के साथ

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस पर, जागा हुआ समाज

June 1, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India