Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

गोपालदास नीरज जी को, भावनात्मक श्रद्धांजलि

by 2974shikhat July 23, 2018
by 2974shikhat July 23, 2018

(चित्र internet से )

कवि गोपालदास नीरज की कुछ पंक्तियां उनके हौसले और बुलंद इरादों की बात को कहते हुये समाज को भी प्रेरित करती जाती है,कभी गुनगुनाती जाती है ,कभी प्यार के मीठे बोल तो कहीं जीवन के सफर के झोल…जहाँ जैसे बना जीवन के सफर पर आगे बढ़ते रहे…

कभी लिखते हैं कि..

“कारवां गुजर गया,गुबार देखते रहे”

तो कभी लिखते हैं….

“न जन्म कुछ न मृत्यु कुछ

बस इतनी ही तो बात है

किसी की आँख खुल गई

किसी को नींद आ गई”

कभी तो ….”मानव कवि बन जाता है”

यह बात भी बता जाते हैं

मेरी आज की रचना को कहानी कहो,या कहो कविता….

महान कवि,गीतकार श्री गोपालदास नीरज जी को श्रद्धांजलि के रूप मे सर्मपित है……

भोर की किरणें सुबह के होने का

एहसास कराती हैं…..

कभी चमकीली,कभी चटकीली कभी तीक्ष्ण…..

कभी कोमल तो कभी गुनगुनी,और सुनहरी सी किरणें …

जीवन पथ को आलोकित करती जाती हैं….

कवियों या लेखकों की कलम

सिर्फ उजालों मे ही नही चला करती….

ध्यान से देखो और समझो अगर उनके डीवन को….

उनके भावों और उनके एहसासों को….

भोर की छिटकी किरण हो ….

या छाया हो तिमिर गहरा ….

चारो तरफ घना अंधेरा ….

शाम के धुंधलके मे, सिमट चुकी हो रोशनी …

फिर भी अंधेरों के बीच मे, छिटकी होती है रोशनी…..

ये कलम और कागज का ही तो होता है कमाल……

जो लेखक का साथ,सम और विषम परिस्थितियों

मे निभाती है…..

इस कलम का भी अपना ही फितूर होता है…..

कुछ लिखने का जुनून सा होता है……

कभी विद्रोही बन कर लिखा देती है…..

कभी बचकानी सी बात ,कभी आध्यात्मिकता का साथ……

कभी तो विचार हिम्मत और हौसलों को

बोलते जाते हैं …..

जीवन पथ पर सकारात्मकता के साथ डोलते

जाते हैं…….

रचनाकारों की रचनायें…..

कभी समाज को आइना दिखाती हुई सी लगती हैं…..

कभी कल्पनाओं के समंदर मे

गोते लगाती हैं……

तरह तरह के गीत और कवितायें

लिखवाती हैं ….

कलम की आवाज मूक होकर भी बोलती है……

बिकी न हो अगर कलम तो….

सच मे समाज को आइना दिखाती है …..

लेखन की दुनिया बड़ी अनोखी और प्यारी होती है …..

कवियों ,गीतकारों और लेखकों की कागज और कलम से

सच्ची यारी होती है…..

EncouragementExpressionGopaldas NeerajinspirationMotivationPen and paperpoetSuccessThoughtsWill powerwriterWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
बारिश की बूँद
next post
जीवन, बंद और खुली मुट्ठी का खेल

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India