Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

रोजमर्रा के जीवन का साथ,छोटी छोटी बात

by 2974shikhat September 19, 2018
by 2974shikhat September 19, 2018

Expression

रोज के जीवन मे चलते फिरते….

आरामतलबी के अंदाज मे घूमते फिरते….

दिमाग को हल्का फुल्का रख कर ध्यान से देखो तो….

प्रकृति का अद्भुत खेल नज़र आता है…..

नन्हा सा जीव भी,इंसानी जगत की तुलना मे….

सभ्यता और शालीनता की मूर्ति, या तमीज़दार

समझ मे आता है…..

आदत के मुताबिक रास्तों मे चलते हुये….

कुछ लिखने के लिये हमेशा ही

विषय वस्तु की तलाश मे रहती हूँ…..

अपने इस उद्देश्य मे कभी

सफल तो कभी असफल रहती हूँ….

कभी गाड़ियाँ कुछ लिखवा देती हैं….

कभी टायर कुछ लिखवा देते हैं…..

कभी वनस्पतियाँ कभी विपत्तियाँ…..

कभी उछलते कूदते बच्चे….

तो कभी बाजारों के मेले….

Expression

कभी सड़क के किनारे खड़े ठेले….

कभी मेरे अंदर की माँ जाग जाती है….

अव्यवस्थित सी दिनचर्या या,छितरे हुये बालों को देखकर ही….

नाक और भौहों को सिकोड़ती सी नज़र आती है….

सोचने लगती हूं,थोड़ी सी अक्ल यहाँ पर भी बाट दूं….

व्यवस्थित जीवन शैली और,बालों को समेटने की बात पर डाट दूं….

या इरादा कभी बदल जाता है…..

इंसानियत या मानवता का चेहरा

खुद के भीतर भी नज़र आता है..,.

जब बारिश की रातों के अँधेरे मे, महानगरों मे

अमीर तबके के साथ,गरीब तबका भी रतजगा

करता नज़र आता है…..

गरीबों के सिर पर आसमान की भीगी चादर

फैली रहती है…..

आँखों मे नींद होने के बावजूद नींद

टुकड़ो मे बटी होती है…..

क्योंकि बारिश के पानी ने

सूखी जगह नही छोड़ी होती है……

सुनती हूं,उनकी बातों को भी कभी-कभी ध्यान से

खुद को असहाय सा महसूस करती हूं…..

सांत्वना के शब्दों का, सहारा देने की कोशिश करते हुये

खुद को भी शांति और सुकून देती हूं……

Expression

घरों की दीवारों से बाहर निकलते ही तमाम

चीजें नज़र आती हैं…..

अगर गाड़ी का स्टेयरिंग हो हाथ मे तो दिमाग

हमेशा सर्तक रहने की बात कहता है…..

कुछ अगर प्रेरित करने की विषयवस्तु दिखे तो

गाड़ी का पहिया वहीं पर ठहरता है…..

महानगरों मे खाने की तलाश मे या…..

लड़ने भिडने वाले अंदाज मे…..

तमाम पक्षियों के बीच मे,मैना चिड़िया नज़र आती है…..

अपनी पीली सी चोंच,भूरे रंग और

ज्यादा बोलने की आदत के कारण

हमेशा मुझे आकर्षित कर जाती है……

साफ सफाई के प्रति ज्यादा ही गंभीर दिखती है…..

हमेशा काम मे तल्लीन रहती है……

Expression

आज ऐसा लगा मानो मैना चिड़िया भी

स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा हो……

पक्षी जगत का ब्रांड एम्बेसडर हो…..

राह मे आराम से चली जा रही थी ……

कभी अपने पंजों से तो कभी चोंच से

इंसानो द्वारा,रास्ते पर फेंकी हुयी पालीथीन

और कचड़े को हटा रही थी……

इस तरह की गतिविधि से मुझे

आकर्षित करती जा रही थी…..

साफ सफाई के प्रति, उसको जागरूक देखकर

कुछ पलों के लिये मै सोच मे पड़ गयी……

हमारी नयी नोट के पीछे छपी हुयी “एक कदम स्वच्छता की ओर”

वाली बात,इसको कैसे पता चली……

Expression

शायद ऐसा हो गया होगा……

इंसानी जगत को,साफ सफाई के प्रति लापरवाह देखकर…..

प्रकृति ने अपने प्रहरियों को

“स्वच्छता अभियान” का हिस्सा, बनने के लिये कहा होगा…..

एक बार फिर से दिमाग मे आयी ये बात…..

इंसान के अलावा, हर जीव प्रकृति के बनाये हुये

नियमो पर चलता है…..

Expression

इंसान ही है जो, पर्यावरण को

प्रदूषित करके के बावजूद,गर्व से चलता है……

(सभी चित्र internet से )

Be HappyDaily lifeDutyEarthEnvironmentExpressionHard workHelpful natureHuman behaviorHumanityinspirationMotivationSave environmentSelf conversationsocietyThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
स्त्री जीवन स्वप्न और संघर्ष की पहचान
next post
विचारों मे उलझा हुआ “सर्वमंगला”

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

pankajchandnani September 19, 2018 - 7:16 am

अच्छा लेख

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India