Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

मौसम की कहानी

by 2974shikhat April 9, 2018
by 2974shikhat April 9, 2018

Weather

ये हमारे दिल्ली शहर के मौसम की कहानी है…..

बात सिर्फ दो दिन ही तो पुरानी है….

मौसम ने अचानक से करवट बदला….

सारा शहर मौसम के बदलाव के कारण

बदहवास हो कर कुछ समय के लिए ठहरा….

भोर की किरणों के साथ ही सुबह ज़रा सी

बदली बदली सी नज़र आ रही थी…..

उस दिन की बातों को अपने ही अंदाज में

बयां करती जा रही थी…..

Weather

बीते हुए कल में आकाश में छुट पुट से

काले बादलों का डेरा था…..

लालिमा से सजे हुए दिनकर को सुबह से ही

काले बादलों ने घेरा था…..

ये काले बादल ढीठ नज़र आ रहे थे

कभी सूरज को छिपा रहे थे…..

तो कभी खुद को सूरज से दूर हटा रहे थे…..

आती हुई ग्रीष्म ऋतु की गर्म हवा में

धूल की महक थी……

Weather

धूल मिट्टी की भी अजीब सी सनक थी….

बादलों की कालिमा और धूल मिट्टी के साथ

अंधड़ ने रोशनी को छुपा लिया…..

तेज हवा के साथ धूल और मिट्टी ने खुद को धरा से

ऊपर उठा लिया……

तेज हवाओं और बादलों ने दिन में ही

रात का एहसास दिला दिया……

Weather

बादलों का गरजना और बिजली का तड़कना

अपने चरम पर था…..

परिंदों को भी दिन में ही रात होने का भ्रम था….

दखते ही देखते वृक्ष की शाखाएं झूमने लगी….

तीव्र हवा के प्रकोप को रोकने के संघर्ष में

नृत्य करती हुई दिखी……

वृक्षों को देखने पर उनमें चैतन्यता दिख रही थी……

तेज हवा और पानी की बूंदों से

शाखाओं और पत्तियों की खूबसूरती निखर रही थी…..

बादलों की कालिमा ने आंधी-तूफान के साथ

Weather

बारिश की बूंदों का रूप धर लिया……

गीली मिट्टी की सोंधी सी महक ने

मन को हर्ष से भर दिया……

बवंडर के रूप में उठी धूल और मिट्टी को

बूंदों ने वापस धरा पर पहुंचा दिया…..

नयी सुबह के साथ जगह जगह पत्तियों और टहनियों

के अवशेष दिख रहे थे…..

तेज आंधी और तूफान के साथ संघर्ष की बात को

कहते लग रहे थे…..

मंद मंद हवा शीतलता के साथ बह रही थी…..

जीव जंतुओं के अंदर उमंग और उत्साह भर रही थी…..

पक्षियों की चहचहाहट मधुर संगीत का बोध

करा रही थी…..

Kittens

जानवरों के बच्चों को भी उछल-कूद करने

पर मजबूर कर रही थी…..

भीगी हुई रेत का ढेर ही उनका बिछौना

और उनका खिलौना था…..

पंजों से रेत को उड़ाना और दौड़ना भागना था…..

ग्रीष्म ऋतु में भी आकाश से दिवाकर अपनी

शीतलता दिखा रहा था…..

Weather

ऐसा लग रहा था मानो धरा पर दिखने वाले

हर्ष और उल्लास को देखकर खुद को भी हर्षित

करता जा रहा था…….

( सभी चित्र इन्टरनेट से)

Feeling of positivitynaturepositive effect of natureSelf motivationweather
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
बेटियों की मुस्कान,स्वस्थ समाज की पहचान
next post
साज -सज्जा और आध्यात्मिकता के साथ,केशों की बात

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

rashmiawtani April 9, 2018 - 4:46 pm

Ye bhut hi sundar h… 👏👏

Mrs. Vachaal April 9, 2018 - 6:06 pm

Thanks 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India